Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) आगामी मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सोमवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण और क्रॉस चेकिंग किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा किए जा रहे गरुड़ ऐप का प्रयोग तथा मतदाताओं का प्रत्येक घर घर जाकर सत्यापन कार्य की जानकारी ली गई।

Advertisements
Advertisements

वही सत्यापन के दौरान प्रपत्र 6, प्रपत्र 7 और प्रपत्र 8 में मतदाता सूची में क्रमश रू नाम जोड़ने, नाम हटाने और शुद्ध करने हेतु भरे गए प्रपत्रों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में निर्वाचन संबंधी कार्य के प्रति लापरवाही और धीमी गति से कार्य करने के कारण मतदान केन्द्र संख्या 352 के बीएलओ को शो कॉज जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई। बीडीओ ने मतदान केंद्र संख्या 352, 354, 348, 344 और 346 के बूथ और आवेदक के घरों का सत्यापन किया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि भौतिक सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है जिसकी जांच प्रत्येक दिन की जाएगी। निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में मतदाता सूची के त्रुटियो को दूर कर शुद्धिकरण किया जाना है। मौके पर निर्वाचन से संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक महतो,शिक्षक विजय कुमार दुबे व अमरनाथ तिवारी उपस्थित थे ।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्तर प्रदेश उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज बिहार बिहार बोकारो मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

दुमका : ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे आठ वर्षीय जीत के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार