Advertisements
Spread the love

एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

Advertisements

चांडिल । आसनबनी स्थित एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता–2025 का दूसरा दिन खेल भावना और उत्साह से भरपूर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस (जमशेदपुर), जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी तथा एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी की टीमों ने हिस्सा लिया। सभी मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने खिताब अपने नाम किया, जबकि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था भी की गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ करीम सिटी कॉलेज की एचओडी डॉ. सुचिता भुईयां, डॉ. अनामिका सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार झा, श्री हेमंत पाठक, समाजसेवक राम केबल सिंह एवं बिनय मिश्रा भी मौजूद रहे।
क्रिकेट मैचों का सजीव और रोचक कमेंट्री स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र एवं घातशीला के मधुर आवाज़ के धनी श्री राजेश कुमार मन्ना ने की। खेल समन्वयक की भूमिका असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद वर्मा ने निभाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने कहा कि यह टूर्नामेंट छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। वहीं डॉ. सुचिता भुईयां ने एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगी।
टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन कल फाइनल मुकाबले के साथ किया जाएगा।

You missed