Advertisements
Spread the love

एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में ‘रक्तदान के मिथक और तथ्य’ पर कार्यशाला, छात्रों ने लिया रक्तदान का संकल्प

Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यशाला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय था ‘रक्तदान के मिथक और तथ्य’, जिसे ब्रह्मानंद हॉस्पिटल, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री शक्ति धारी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर, नारायणा हेल्थ, जमशेदपुर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो अनेक जिंदगियों को बचा सकता है। श्री सिंह ने रक्तदान से जुड़े विभिन्न मिथकों को वैज्ञानिक तथ्यों के माध्यम से दूर करते हुए छात्रों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि रक्तदान एक सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है, लेकिन दान करने से पहले व्यक्ति की आयु, वजन और स्वास्थ्य की जांच आवश्यक होती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान के बाद पर्याप्त आराम करने, पानी पीने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक जिम्मेदारी है और युवाओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने छात्रों से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के अंत में छात्रों ने रक्तदान करने की शपथ ली और संकल्प लिया कि वे समाज में रक्तदान के महत्व को प्रसारित करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाजसेवा के प्रति प्रेरित करना था। इस प्रेरणादायक आयोजन से छात्रों में उत्साह और जागरूकता दोनों का संचार हुआ।

Vananchal24tv live के लिए जमशेदपुर से कल्याण पात्रो का रिपोर्ट

You missed