Spread the love

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया महेशखला चेकपोस्ट का निरीक्षण,प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों को दिए आवश्यक निदेश…

दुमका ब्यूरो रिपोर्ट

Advertisements

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर दूसरे जिलों तथा दूसरे राज्यों से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों पर चेकपोस्ट बनाएं गए हैं।चेकपोस्ट पर 24×7 दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

आज रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बंगाल राज्य से सटे महेशखला चेकपोस्ट का निरीक्षण किया एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों को आवश्यक निदेश दिया।उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जाय।साथ ही वाहनों के जांच के समय पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी निश्चित रूप से कराई जाए।वाहन के नंबर तथा अन्य जरूरी जानकारी को प्रत्येक दिन रजिस्टर में संधारित की जाय।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना जांच के वाहनों को चेकपोस्ट से जाने नहीं दिया जाय।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवानों को वाहन जांच के दौरान मादक पदार्थो,शराब, कैश सहित चुनाव को प्रभावित करने वाली अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखने को कहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार भी उपस्थित थे।उन्होंने सुरक्षा बल के जवानों को विधि व्यवस्था संबंधी कई आवश्यक निदेश दिया है।

Advertisements

You missed