
आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा की बैठक, पावर ग्रिड मामले पर याचिका दायर, जबरन काम करने पर प्रशासन को भुगतना होगा…
सरायकेला : संजय मिश्रा । गम्हरिया प्रखंड के धातकीडीह में आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष संग्राम मार्डी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई । बैठक में खुचीडिह में कैनाल का सौंदर्यकरण व निर्माण, पाइप का कार्य बिछाने का कार्य,धातकीडीह मौजा कांड्रा के अंतर्गत वन प्लॉट की भूमि में सबस्टेशन में ग्रिड कार्य का निर्माण कराया जाना, हथियाडीह में पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में144 लगाकर हथियाडीह के ग्रामीणों को जेल भेजे जाने की घटना को निंदनीय बताते हुए चर्चा किया गया।

इस दौरान आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा मोर्चा के अध्यक्ष संग्राम मार्डी ने बताया कि सब स्टेशन में पावर ग्रिड का निर्माण कराया जा रहा है जहां राजकीय धर्मस्थल करम ,ग्राम पूजा स्थल है वहां भी जिला प्रशासन दलबल के साथ ग्रामीणों को बिना सूचित किए सबस्टेशन का निर्माण कर रही है ।उसके विरोध में भी ग्राम सभा के माध्यम से सरकार, केंद्र सरकार और राज्य सरकार को लिखित आवेदन दे चुके हैं लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिस तरह खुचीडीह, हाथियाडीह में दलबल के साथ कार्य कराया जा रहा है ।इस तरह धातकिडीह में भी प्रशासनिक दल बल के साथ काम करवा कर षड्यंत्र रचा जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में ग्रामीणों को यह अवगत कराया गया है कि जो सबस्टेशन में पावर ग्रिड का निर्माण कराया जा रहा है उसकी विरोध में जनहित याचिका दायर कर दी गई है। इसके बाद भी प्रशासन जबरन कार्य करेगी तो जिला प्रशासन को खामियाजा भुगतना होगा।

