Spread the love

सड़कों पर भटक रहे मानसिक रोगी को मिली राहत
डालसा और पुलिस की तत्परता से रिनपास में भर्ती

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

रांची । रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की त्वरित पहल से पिछले एक सप्ताह से इधर-उधर भटक रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को इलाज हेतु रिनपास में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई झालसा के दिशा-निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में की गई। उक्त व्यक्ति मांडर प्रखंड के ग्राम मेशाल क्षेत्र में भटक रहा था, जिससे स्थानीय लोग चिंतित थे। मामले की जानकारी पीएलवी सुमन ठाकुर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं मांडर थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और संयुक्त प्रयास से व्यक्ति को रिनपास भेजकर भर्ती कराया गया। डालसा सचिव के निर्देश पर गठित टीम में पीएलवी सुमन ठाकुर, भारती शहदेव एवं विनीता कुमारी शामिल थे। टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए व्यक्ति को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया तथा आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। आगे भी उसकी समुचित सहायता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन ने दी।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …