Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न पंचायत तथा विभिन्न नगर निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन।

ईचागढ़ प्रखंड के सामानपुर पंचायत में आयोजित शिविर में विधायक श्रीमती सबिता महतो हुई उपस्थित…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

“आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सामानपुर पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक श्रीमती सबिता महतो उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती सबिता महतो ने कहा कि सरकार गांव के विकास तथा ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण को लेकर लगातार तीसरे चरण में सभी पंचायतो में “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम संचालित कर रही है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

ताकि विभिन्न योजनाओं से वंचित योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने पंचायत में ही प्राप्त हो सके, उन्होंने कहा कि अपने पंचायत में आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन करें। कार्यक्रम के अंत में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed