कुकड़ू के 20 सूत्री अध्यक्ष का विधायक ने टीएमएच से कराया 80 हजार का बिल माफ…
चांडिल : कल्याण पात्रा
कुकड़ू प्रखंड के झामुमो नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो का विगत दिनों तबियत बिगड़ने से परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टीएमएच अस्पताल मे भर्ती कराया था। जिनका इलाज विगत 15 दिनों से अस्पताल के सीसीयु में चल रहा था। इस के बाद वे स्वस्थ हुए। इस दौरान ईलाज मे उनका अस्पताल का बिल एक लाख रुपये हो गया। परिजनो ने अस्पताल का बिल चुकाने मे असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेकर अस्पताल प्रबंधक से वार्ता कर 80 हाजार रुपये का बिल माफ करते हुए छुट्टी दिलाई और एंबुलेंस से घर भिजवाया। उक्त बात कि जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।
Related posts:
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा श्री सीमेंट झारखंड कंपनी में श्रमिको को दिया गया फर्स्ट एड का प्रशिक्षण.......
खरसावां गोली कांड के वीर शहीदों को 1 जनवरी को परंपरागत श्रद्धांजलि देंगे कोल्हान प्रमंडल के आम आदमी ...
सरायकेला : आदिवासी सेंगेल अभियान ने सरना धर्म कोड के लिए आत्मदाह का प्रयास करने वालों को किया सम्मान...
