
विधायक राजेश कच्छप ने वार्ड नं 47 में 62 लाख की लागत से बिटुमिनस पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Arjun Kumar Pramanik……..✍️
रांची/नामकुम। खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 अंतर्गत तेतरी टोली, नामकुम में 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बिटुमिनस पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क दादी माँ मेडिकल हॉल से डिवाइन नगर तक बनेगी। यह निर्माण कार्य विधायक राजेश कच्छप के अनुशंसा पर स्वीकृत किया गया है। शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि,
“इस सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ किया जाएगा और इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।” उन्होंने संवेदक को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग हो, ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक बेहतर सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मौके पर राजकिशोर यादव, रंजीत बड़ाईक, कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष रीना सांगा, पिंटू सिंह, सोनल कच्छप, सुनील यादव, कुमुदिनी केरकेट्टा, ज्ञानी मुंडा, साधु यादव, अवधेश यादव, जोन बागे, जेएमएम नेता मंटू लाला, नवीन कुजूर, रंजन मुंडा, शंकर पंडित, हिरा साहू, सुनील उरांव, पंचू तिर्की, दिनेश चंद्र प्रमाणिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

