Spread the love
  1. घाटशिला : “एक दीये शहिदों के नाम” – शहीद दिलिप बेसरा के सम्मान में दीये जलाया गया…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements
Advertisements

जब पुरा देश चैन से अपने त्यैहारो को खुशी से मनाते हैं तो एक फौजी सरहदों में खड़े होकर भारत भूमि का रक्षा करतें हैं । यह बातें रिटायर्ड वारंट ऑफिसर शौर्य चक्र विजेता मोहम्मद जावेद ने कहा। 

आज पुरा देश छोटी दीपावली मना रहा है। इस उपलक्ष्य में मो जावेद के अगुवाई में पूर्व सैनिक संगठन घाटशिला के तमाम भूत पूर्व सैनिकों ने घाटशिला के मुख्य सड़क स्थिति शहीद दिलिप बेसरा के आदम कद प्रतिमा के सामने एक-एक दीया जलाकर सरहदों में जान देने वाले सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहीद 

दिपावली के पूर्व संध्या में एक-एक दिलिप बेसरा की मां फुलमनी बेसरा और भाई नरेन बेसरा के हाथों से पहला दीया जलाकर कार्यक्रम को आरंभ किया गया । यहां आने से पहले शहीदी दिलिप बेसरा के घर जाकर मौजूद सारे भूत-पूर्व सैनिक और उनके परिवार शहीद दिलिप बेसरा के परिवार वालों को पहले मिठाईयां देकर मुंह मीठा कराया और फिर कार्यक्रम स्थल पर साथ ले आया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से रिटायर्ड वारंट अफसर मो जावेद, कैप्टन धनों टुडू, फ्लाइंग ऑफिसर टेक लाल महतो, सूबेदार मेजर लुगू बास्के, नायब सूबेदार रघुनाथ हांसदा (सेना मेडल), वारंट ऑफिसर सनत बेरा, नायब सूबेदार भगवान बायपाई, सुशील मुर्मू हवलदार गणेश मुर्मू , सुरेश बास्के, रतन मुर्मू, हिसीं टुडू, सुशील बास्के , ए पी सिंह, मुकुल महापात्र, रणजीत दत्ता, सुनीता त्यागी, पेटी ऑफिसर गौरंग पातर, बिपिन कुमार सिंह, अजीत सिंह, माला दे, मो अली जेहन आदि उपस्थित थें।

You missed