Advertisements
Spread the love

विधायक संजीव सरदार ने टीएमएच से गरीब परिवार का 1.22,161 लाख बकाया बिल माफ करवा कर शव मुक्त कराया

Advertisements

संवाददाता : अभिजित सेन

जमशेदपुर(पोटका) ।  पोटका प्रखंड क्षेत्र के कालिकापुर गांव निवासी भीम सेन भक्त गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए परिजनों ने टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल का कुल बिल 2,29,661 रुपए बना, जिसमें से परिवार सिर्फ 1,07,500 रुपए ही जमा कर पाया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे 1,22,161 रुपए का बकाया भुगतान करने में असमर्थ थे। बकाया राशि न जमा होने से अस्पताल प्रबंधन शव सौंपने में असमर्थ था, जिससे परिवार गहरे संकट में पड़ गया जिसकी सूचना मिलते ही पोटका विधायक संजीव सरदार ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए टीए एच प्रबंधन से बात की ओर बकाया बिल माफ करने का आग्रह किया। विधायक की पहल और संवेदनशीलता के चलते अस्पताल प्रशासन ने 1,22,161 रुपए का पूरा बकाया माफ कर दिया।

बकाया बिल माफ होने के बाद अस्पताल द्वारा परिजनों को शव सौंप दिया गया। परिजनों ने विधायक संजीव सरदार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर मदद कर सचमुच अभिभावक होने का परिचय दिया और एक असहाय परिवार के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए।