Advertisements
Spread the love

विधायक संजीव सरदार ने पोटका में गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ

Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पोटका लैम्पस भवन में रविवार को गेहूं बीज वितरण योजना का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रखंड के आसनबनी, कालिकापुर, हल्दीपोखर, चाकड़ी, कोवाली और हरिणा लैम्पस के माध्यम से किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि “सही समय पर सही और गुणवत्तापूर्ण बीज मिलना किसान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह योजना सीधे तौर पर किसानों को लाभ पहुंचाने वाली है।”

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से लैम्पस अध्यक्ष मधुसूदन नायक, पंचानन सरदार, अध्यक्ष भीमचरण सरदार, सचिव उत्तम कुमार साहू, मनिंदरनाथ महतो, प्रणव भक्त, रुपाय बास्के, दिनेश सरदार सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।
इसके अलावा पूर्व जिला परिषद चंद्रावती महतो, आंदोलनकारी नेता सुनील महतो और समाजसेवी आनंद दास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

You missed