
विधायक संजीव सरदार ने की नौ विकास योजनाओं शिलान्यास

संवाददाता : अभिजीत सेन
जामशेदपुर/पोटका । पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में नौ विकास योजनाओं का किया शिलान्यास। उन्होंने गंगाडीह पंचायत के केन्दमुडी चौक से वीरसिंघडीह भाया केन्दमुडी तक 1.65 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1.67 करोड़ की लागत से स्वीकृत हुई है। इसके अलावा विधायक निधि से स्वीकृत लगभग 39 लाख रुपये की 9 योजनाओं, बलीडीह गांव में स्नान घाट निर्माण, छोटा बांधुया मे पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण, हकाई गांव में स्नान घाट निर्माण, आदि का भी विधिवत भूमि पूजन किया गया।ईस दौरान ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार का पारंपरिक रीति रिवाज से जोरदार स्वागत किया। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में गांवों की तस्वीर बदल रही है, और उसके साथ साथ पोटका में भी विकास की गति दोगुनी हुई है। ग्रामीणों की सहमति एवं जरूरतों के आधार पर तालाबों में स्नान घाट निर्माण, पेबर्स ब्लॉक पथ निर्माण और पक्के सिंचाई नाले के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य पोटका के ग्रामीण इलाकों के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। भाजपा ने अपने 19 साल के शासन में झारखंड को पीछे धकेलने का काम किया, जबकि अबुआ सरकार गांव-गांव विकास पहुंचा रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में झारखंड समृद्ध राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, मुखिया कार्तिक मुर्मू, उपमुखिया कुशनु मुर्मू, पंसस दुखु माडीॅ आदि के साथ ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

