Advertisements
Spread the love

कुकड़ू पारगामा में इंद मेला का विधायक सविता महतो ने किया शुभारंभ

Advertisements

संवाददाता :  कल्याण पात्रो

सरायकेला-खरसावां । ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में करम पर्व का उल्लास चरम पर रहा। कुकड़ू प्रखंड के पारगामा गांव में झारखंडी इंद मेला कमेटी द्वारा आयोजित भव्य इंद मेला का उद्घाटन शनिवार को ईचागढ़ विधायक सह युवा कल्याण, कला-संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की सभापति सविता महतो ने फीता काटकर किया।शुभारंभ अवसर पर कमेटी की ओर से विधायक का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। कार्यक्रम स्थल पर झूमर सांस्कृतिक नृत्य एवं डांस प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए जंगल महल महिला झूमर दल और जमशेदपुर के रघु एवं माही डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियां रहीं।इस मौके पर विधायक सविता महतो ने ग्रामीणों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा “हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, इसे बचाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।” इंद मेला के बाद विधायक सविता महतो नीमडीह प्रखंड के हुंडरु पाथरडीह में आयोजित करम महोत्सव में भी शामिल हुईं और ग्रामीणों से भेंट की। कार्यक्रम में मौजूद रहें । झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, इंद्रजीत महतो, सपन महतो, परेश महतो, गोपेश्वर कुम्हार, युधिष्ठिर मांझी, पोद्द सिंह, टिंकू महतो, मंगल मांझी, अनिल मांझी, धरमु गोप, सुदामा हैंब्रम समेत कमेटी के सदस्य और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।