Advertisements
Spread the love

रांची रेलवे स्टेशन में पारा थ्रो बॉल खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Advertisements

✍️  Arjun Kumar Pramanik

रांची। तमिलनाडु के कोयंबटूर में 29 से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित फोर्थ नेशनल पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। इस उपलब्धि पर केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं सांसद संजय सेठ ने वीडियो कॉल कर दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि आने वाले समय में झारखंड और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा। नामकुम प्रखंड के सिलवाई पंचायत अंबा डिपा गांव के दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कुमार ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी टीम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान भावुक होकर उन्होंने अपने गुरु मुकेश कंचन और मार्गदर्शक जगदीश सिंह जग्गू के प्रति आभार जताया। महिला वर्ग में झारखंड ने तमिलनाडु, उत्तराखंड, कर्नाटक और राजस्थान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां कर्नाटक से कड़े मुकाबले में 3-2 से हारकर उपविजेता बना। पुरुष वर्ग ने भी तमिलनाडु, बिहार और उत्तराखंड पर जीत दर्ज करने के बाद सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराकर फाइनल में जगह बनाई लेकिन आंध्रप्रदेश से 3-2 के अंतर से पराजित होकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। टीम में महिला वर्ग से महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, संजुक्ता एक्का, सरिता भूटकुमारी मुंडा, सुनीता मुंडा, जय श्री कुमारी, पूनम कुमारी, शकुंतला लकड़ा और तारामणि लकड़ा शामिल थीं जबकि पुरुष वर्ग में सनोज महतो (कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, चंदन लोहरा, मुकेश कुमार, राकेश रंजन, कमलेश उरांव, राजेश कुमार मेहता, अंगद कुमार सिंह और प्रमोद कुमार महतो ने भाग लिया। इस जीत पर पारा थ्रो बॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता सिन्हा, संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू एवं राधा सिंह तथा टीम मैनेजर शैलेंद्र सिन्हा ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।