Spread the love

कारगिल शहीद नागेश्वर महतो की जयंती पर विधायक सविता महतो ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

चाण्डिल : ईचागढ़ प्रखंड नागासेरेग मोड स्थित, कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत नागेश्वर महतो की जयंती के अवसर पर बुधवार शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सविता महतो शामिल हुईं और उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए दिया गया शहीदों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। कारगिल युद्ध में नागेश्वर महतो ने जिस साहस और देशभक्ति का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों के प्रति सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है।
विधायक ने आगे कहा कि शहीदों की याद में आयोजित ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाते हैं। नागेश्वर महतो का बलिदान राष्ट्र की सुरक्षा और समर्पण की अमर गाथा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, अमित सिन्हा, बिजय कृष्ण महतो, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, अनिल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।