ईचागढ़ प्रमुख के घर पहुंचे विधायक सविता महतो,शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में ईचागढ़ प्रखंड के प्रमुख गुरुपद मार्डी के पिता फुलचांद मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने प्रमुख गुरुपद मार्डी के घर पहुंचे एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया एवं दुर्धटना के बारे में जानकारी लिया। प्रमुख गुरुपद मार्डी ने विधायक को जानकारी दिया कि अभी तक उक्त वाहन का गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Advertisements

Advertisements

वहीं ग्रामीण लोगों ने विधायक सविता महतो को सड़क में ब्रेकर देने का मांग किया। विधायक सविता महतो ने तत्काल विभाग को सड़क का सर्वे सभी घटना संभावित जगहों पर ब्रेकर देने की बात कही। मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,मधु गोप,पंचानन पातर, इन्द्रजीत महतो आदि उपस्थित थे।

