Advertisements
Spread the love

फायर सेफ्टी को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला। आपदा प्रबंधन विभाग, अग्निशमन सेवा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान सरायकेला अनुमंडल कार्यालय परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो कर्मचारियों को अग्नि से सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल कर प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर सरायकेला अग्निशमन पदाधिकारी ऋषि कुमार तिवारी एवं फायर सेफ्टी टीम द्वारा प्रशिक्षु कर्मचारियों को फायर सेफ्टी के सभी टिप्स दिए गए। साथ ही आग लगने की स्थिति में किये जाने वाले सुरक्षा की उपायों को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।