Advertisements
Spread the love

काठीकुंड में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम, विभिन्न गांवों से पहुंचे ताजिए

Advertisements

संवाददाता : झंटू पाल

काठीकुंड । प्रखंड में रविवार को मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक जुलूस के साथ गांधी चौक पहुंचे। जुलूस में तेलियाचक बाजार, बिछियापहाड़ी, बरतल्ला, कालाझर, आमगाछी, पंदनपहाड़ी सहित कई गांवों के लोग शामिल हुए। “या हुसैन, या हुसैन” और “शहीद-ए-कर्बला” के नारों के साथ छोटे बच्चे, बुज़ुर्ग और युवा हाथों में झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। गांधी चौक पहुंचकर विभिन्न अखाड़ों ने पारंपरिक खेल और करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटी।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

You missed