Advertisements
Spread the love

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग चतरा में सम्पन्न, 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

चतरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 जून से 15 जून 2025 तक चतरा में प्रांत अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसम पाल, प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा, संगठन मंत्री नितेश कटारे समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अभ्यास वर्ग के दौरान राष्ट्रवाद, संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व विकास और अनुशासन जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्रों के माध्यम से गहन प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और सामाजिक योगदान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन संगठनात्मक घोषणाएं भी की गईं, जिनमें  हिमांशु दुबे को दुमका विभाग का संगठन मंत्री, प्रो. कुमारी नम्रता गौरव को जिला प्रमुख,
अभिषेक गुप्ता को जिला संयोजक, संजय माड़िया को विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने इसे कार्यकर्ताओं के लिए ज्ञानवर्धक और संगठन को मजबूत करने वाला बताया।

You missed