Advertisements
Spread the love

डोरंडा-नामकुम मार्ग के लिए पीसीसी सड़क की मांग, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने रक्षा राज्य मंत्री से की मुलाकात

Advertisements

राँची/नामकुम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेता सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राँची के नामकुम-डोरंडा मार्ग के बीच स्वर्णरेखा नदी के किनारे, डोरंडा पथ से श्मशान घाट तक पीसीसी (पक्की) सड़क निर्माण हेतु औपचारिक आवेदन सौंपा।
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नामकुम, डोरंडा, घाघरा, कुसई समेत आसपास के गांवों के लोग इसी रास्ते से पूजा-पाठ, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्मशान घाट पहुँचते हैं। लेकिन मार्ग जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही उन्होंने नामकुम क्षेत्र के बरगवा देवी मंडप में चारदीवारी निर्माण की भी मांग रखी, जिससे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और साफ-सफाई सुनिश्चित की जा सके। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने विश्वास जताया कि सांसद महोदय इन जनहित से जुड़ी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करेंगी।