Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर अनगड़ा प्रखंड में शोकसभा आयोजित
✍️ Arjun Kumar Pramanik

Advertisements
Advertisements

राँची/अनगड़ा । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के निधन से समस्त राज्य शोकग्रस्त है। इसी क्रम में अनगड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सहायकों और मोबिलाइजर सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन व्रत के साथ की गई, जहां सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शिबू सोरेन जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके योगदान को याद किया और कहा कि वे आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और जन अधिकारों के सशक्त प्रतीक थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बिरसा कुमार बेदिया, राजेश महतो, महिपाल, सरिता देवी, सुखराम कुलदीप, बैजनाथ, वीर सिंह, महेंद्र महतो, महेंद्र पहान, दिलीप, धर्मवीर एवं गणेश उपस्थित थे। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे दिशोम गुरु के विचारों और संघर्षों को प्रेरणा के रूप में अपने कार्यों में आत्मसात करेंगे।