Advertisements
Spread the love

पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी के रूप में मृणाल कुमार ने लिया प्रभार…

बड़ाबम्बो:पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान्ड्राशाली ओपी प्रभारी के रूप में मृणाल कुमार ने प्रभार लिया.उन्होनें पूर्व प्रभारी हिमांशु कुमार से पदभार लिया है.इससे पूर्व रहे प्रभारी हिमांशु कुमार का शरीर अस्वस्थ रहने के कारण उन्हें स्थांतरण कर दिया गया.

Advertisements

वही लोकसभा चुनाव को देखते हुए मृणाल कुमार को पान्ड्राशाली ओपी की कमान सौंपी गई है.श्री कुमार इससे पूर्व जमशेदपुर के बिरसानगर,टेलको व पटमदा थाना क्षेत्र में रह चुके हैं.ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच मधुर संबंध स्थापित करने की कोशिश की जाएगी. जनता किसी भी वक्त अपनी समस्याएं लेकर थाना आ सकती है.यथासंभव पुलिस की ओर से मदद दी जाएगी.