Advertisements
Spread the love

विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 25 दिसम्बर को मुक्तेश्वर धाम, हरिणा आश्रम परिसर में एक भव्य बहुभाषीय साहित्यिक सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस साहित्यिक आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों—दिल्ली, भुवनेश्वर, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि एवं बुद्धिजीवी अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम के दौरान बहुभाषीय कवि सम्मेलन, साहित्यिक विमर्श तथा समसामयिक साहित्य पर सार्थक चर्चा आयोजित की जाएगी। यह सम्मेलन विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर साहित्यिक संवाद को सशक्त करने का प्रयास है।
इस अवसर पर विकाश एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सह साहित्यकार विकाश कुमार भकत द्वारा रचित पाँच पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। विमोचित होने वाली प्रमुख पुस्तकें हैं—
इंटरनेशनल इंग्लिश ग्रामर
मुंबई (हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करण)
ए वॉल्यूम ऑफ अनटोल्ड स्टोरीज
विचारों की अभिव्यक्ति
इस समारोह में देश भर के कई लिखकों द्वारा लिखित पुस्तक उपलब्ध रहेगा।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन साहित्य, शिक्षा और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।