Spread the love

समाधान केंद्र में बीजेपी का होली मिलन समारोह का

आयोजन…..

मुरी (कमलेश दुबे) भारतीय जनता पार्टी का सिल्ली समाधान केंद्र में होली मिलन समारोह का आयोजन मंडल अध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में एक दूसरे को गुलाल देकर तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया और सिल्ली मंडल के सभी सदस्यों ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विनोद साहू ने कहा कि होली एक पावन त्यौहार है इस दिन सारे गिला-शिकावा को छोड़कर आपस में भाईचारे का संबंध स्थापित किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में महामंत्री हरिहर महतो उपाध्यक्ष सुधीर प्रसाद साहू श्रीधर महतो कंचन सुनार संयोजक राजेंद्र प्रसाद सिंह सहसंयोजक प्रमोद कुशवाहा कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बढ़ाई ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पंकज कुमार महामंत्री विजय प्रसाद किसान मोर्चा के अध्यक्ष भोलानाथ मांझी कार्यालय मंत्री शिवलाल महतो राजेश राय एवं भाजपा के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Advertisements

You missed