Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय होली मिलन समारोह

रविवार को, खिजरी विधायक राजेश कच्छप करेंगें शिरकत……..

मुरी (कमलेश दुबे) मुरी के प्रखंड मुख्यालय के समीप सोनाली मैरिज हॉल में कांग्रेस पार्टी के द्वारा रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।

Advertisements

इस कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कश्यप मुख्यअतिथि और विशिष्ठ अतिथि बाधमुडी के पूर्व विधायक नेपाल महतो की कार्यक्रम में उपस्थित होगें । इसकी जानकारी सिल्ली के समाजसेवी राकेश किरण महतो ने दी । उन्हेंने बताया कि विश्वव्यापी महामारी करोना की वजह से बहुत सारे सरकारी प्रतिष्ठान एवं स्कूल कॉलेज सब बंद थे लोगों से आपस में मिलने पर भी प्रतिबंध था । बहुत अरसे से लोग अपने सुख-दुख को आपस में मिलकर बांट नहीं पाते थे।

इसे देखते हुए पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया है जिससे लोग आपस में मिलजुल कर खुशी इजहार कर सकते हैं पार्टी के कार्यकर्त्ताओं में एक नया उमंग और जोश के साथ क्षेत्र में कार्य करेंगें ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित