Advertisements
Spread the love

AISMJWA के रांची जिला ग्रामीण कमिटी चयन। अमित दत्ता जिला अध्यक्ष तथा कमलेश दुबे बनाए गए जिला महासचिव…

मूरी /कमलेश दुबे… 

Advertisements

ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को जिला कमेटियों का चयन किया गया। जिसमें रांची जिला ग्रामीण कमेटी का भी चयन किया गया जिसमें बुंडू प्रखंड क्षेत्र के अमित दत्ता को ग्रामीण जिला अध्यक्ष तथा सिल्ली प्रखंड के कमलेश दुबे को महासचिव मनोनीत किया गया है।

इन दोनों के रांची जिला कमेटी में अध्यक्ष तथा महासचिव बनाए जाने पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड बिहार बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने उन्हें धन्यवाद दिया है। संगठन के समरूप कार्य कर पत्रकारों के हित में सदैव खड़े रहने के लिए कहा गया है। इस मौके पर मनोनीत हुए अध्यक्ष अमित दत्ता तथा महासचिव कमलेश दुबे ने नए दायित्व मिलने पर संगठन के वरीय पदाधिकारियों को धन्यावाद दिया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया है कि संगठन के मजबूती के लिए सभी कार्यो पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए पत्रकार के हित में सदा खड़ा रहेंगे। इनके मनोनयन पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल बंटी, प्रदेश महासचिव प्रविन्द पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता अरुण मांझी, प्रमंडल अध्यक्ष दिनेश बनर्जी सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दी है।