Advertisements

सरायकेला प्रखंड के मुरुप गांव में डायरिया का प्रकोप; 4 हुए सदर अस्पताल में भर्ती…..
सरायकेला (संजय मिश्रा )- सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मूरुप गांव में डायरिया का प्रभाव रहा। जिसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह मेडिकल टीम गांव पहुंचकर डायरिया कैंप की। जिसमें जांच करते हुए कुल तेरह ग्राम वासियों को डायरिया से पीड़ित पाया गया। जिसमें से फाल्गुनी प्रधान, किशन प्रधान, रोहित प्रधान एवं आयुष प्रधान की गंभीर परिस्थिति को देखते हुए सरायकेला के सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा डायरिया पीड़ित भागीरथी प्रधान, रूपाली प्रधान, रेणुका प्रधान, अंजना देवी, शुवम कैरी देवी, फुलकुमारी देवी, वैजयंती देवी एवं निहाल प्रधान की सामान्य स्थिति को देखते हुए आवश्यक दवाई देकर घरों पर ही इलाज की सुविधा दी गई।
Advertisements

Related posts:
Jadoogoda News : यूसिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया , मजदूर अपना हक और अधिकार की मांग रहा को लेकर उग्...
भाजपा नेता गौरव पुष्टि ने की प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाल...
Saraikela : कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने अनामिका सरकार को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्क...

