Advertisements

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष पुरे होने को लेकर खिजरी विधानसभा में भाजपा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया, जनसंपर्क अभियान में संजय सेठ भी शामिल हुए….
राँची/नामकुम अर्जुन कुमार । बुधवार को भा.ज.पा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत खिजरी विधानसभा अंतर्गत टाटीसिलवे मंडल में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो के अध्यक्षता में कार्यक्रम की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ उपस्थित हुए जिन्होंने अपने संबोधन में जनता को भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए सभी को जागरूक किया।
मौके पर उपस्थित रामकुमार पाहन पूर्व विधायक खिजरी, प्रमोद कुमार सिंह सांसद प्रतिनिधि खिजरी विधानसभा, उमाकांत राय, अशोक नायक, रमेश लकड़ा, रमेश ठाकुर, मुखिया जिरेन टोपनो, पंचायत समिति सदस्य सुनिता देवी, पासकल लकड़ा, जितेंद्र महतो, लखींद्र नायक, रूद्रेश्वर राय, नागु लाल महतो, महिनद महतो, जयराम महतो, आनन्द राय महतो एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।
Related posts:
राँची : मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर जूता फेंकने की घटना की घासी नायक समाज ने की कड़ी निंदा
CHANDIL NEWS : भादुडीह पंचायत में शिविर का आयोजन,1168 आवेदन जिनमें से 303 आवेदनों का त्वरित निष्पाद...
चाकुलिया : कोरना संक्रमण का वायरस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फैला, दो दिनों में छात्र...

