Advertisements
Spread the love

26 से 28 दिसंबर तक सूरत में राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला, देशभर से 600 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

नामकुम(रांची) । शिक्षा संस्कृत उत्थान न्यास का राष्ट्रीय शैक्षिक कार्य 26 से 28 दिसंबर 2025 तक सूरत में 21ST NIT के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी न्यास के क्षेत्र संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह ने दी।
डॉ. सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाली इस राष्ट्रीय कार्यशाला में देशभर से 600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद, कुलपति, निदेशक एवं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।
कार्यशाला का मुख्य विषय “विकसित भारत में शिक्षा का योगदान” रखा गया है। कार्यशाला का उद्घाटन 26 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 10:30 बजे होगा, जबकि समापन 28 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
आयोजन समिति में न्यास के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुलभाई, डॉ. अनुपम शुक्ला (निदेशक, NIT) तथा डॉ. किशोर सिंह चावड़ा (कुलगुरु, नीर नर्मदा हरिण गुजरात विश्वविद्यालय, सूरत) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में झारखंड एवं बिहार से कुल 71 प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।