Spread the love

जामताड़ा में नवजीवन इंटरनेशनल ट्र्स्ट की बैठक, बबीता झा ने कहा ” महिलाओं का पलायन रोकना और रोजगार देना लक्ष्य ”

(जामताड़ा, शिवपूजन सिंह)- जामताड़ा में नवजीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से एक बैठक आयोजित किया गया। यह जिला अध्यक्ष बबीता झा के अवासीय कार्यालय में हुआ। उन्होंनें कहा की ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है, महिला पलायन को रोकना, महिला हिंसा को रोकना, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि , आज हमारे यहां कि महिलाएं रोजगार के लिए दूसरे जिला और राज्य को जाने को मजबूर हैं ।जिसके चलते उन्हें  रोजगार के समय कई समस्याओं से जुझना पड़ता है। हर रोज किसी न किसी तौर पर महिलाओं को प्रताड़िता किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि उनका ट्रस्ट जामताड़ा में ही महिलाओं को रोजगार सृजन कर आत्मनिर्भर बनाने का काम करती है। लेकिन, ये जिले का दुर्भाग्य है कि महिलाओं और बच्चियों को रोजगार के लिए दूसरे राज्य को जाना पड़ता है। उन्हें जबरन देह व्यपारके दलदल में धकेला जा रहा है , जिसे रोकने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरुरत है। वही बैठक के दौरान कई अहम आवश्यक दिशा निर्देश ट्रस्ट के सदस्यों को दिया गया। जिला अध्यक्ष ने नये सदस्यों को कई पदभार सौपा गया। जिसमें शारदा देवी, निर्मला देवी और नीना शर्मा को ट्रस्ट का उपाध्यक्ष बनाया गया। वही, महामंत्री अनिता बाउरी , कोषाध्यक्ष रमणी मरांडी को  बनाया गया। इसके अलावा बाटुल चंद्र महतो और दीपाली देवी को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। मौके पर चयनित सभी सदस्यों को जिला अध्यक्ष के द्वारा बधाई भी दी गई ।

Advertisements

You missed