Advertisements
Spread the love

झरिया गांव में मुंडा स्वशासन व्यवस्था की नई कमेटी गठित

Advertisements

बहरागोड़ा संवाददाता : देबाशीष नायक

बहरागोड़ा । झरिया गांव में मुंडा स्वशासन व्यवस्था नई कमेटी गठित।  रविवार को मुंडा स्वशासन व्यवस्था की ओर से एक अहम बैठक झरिया गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोहन चंद्र मुंडा ने की, जिसमें स्वशासन प्रणाली के विकास और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
ग्राम सभा में सर्वसम्मति से कमेटी का गठन ग्राम सभा में सर्वसम्मति से एक नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें हातु मुंडा और लक्ष्मण मुंडा को मुख्य पदों पर नियुक्त किया गया। वहीं, पाहन पद के लिए मोहन चंद्र मुंडा और महतो पद के लिए कार्तिक चंद्र मुंडा को चुना गया।

नवनियुक्त सदस्यों ने ली शपथ

बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र मुंडा, मोहन चंद्र मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, कार्तिक मुंडा, अभय मुंडा, डोमेन चंद्र मुंडा, लोद मुंडा, बिमल मुंडा, गोपी मुंडा, बबलू मुंडा, बकला मुंडा, रोबिन मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।

You missed