Spread the love

डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत बैठक का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा। सरायकेला उप डाकघर के तत्वावधान डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। सरायकेला स्थित अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित उक्त डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए सरायकेला उप डाकघर के डाक निरीक्षक मनोज राम ने उपस्थित लोगों, उपभोक्ताओं और ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी को डाक विभाग द्वारा संचालित सभी सेवाओं के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

Advertisements
Advertisements

मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीण जन लोगों के शंकाओं का समाधान करते हुए विभाग की सभी योजनाओं से जुड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाएं और सेवाएं विशेष रूप से ग्रामीण जनों के लिए सुलभ और लाभकारी है। इस अवसर पर अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन मारवाड़ी धर्मशाला सरायकेला में सरायकेला उप डाकघर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों को डाकघर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी हैंड विल और पंपलेट के माध्यम से भी दी गई।