Advertisements
Spread the love

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन की नई राज्य कार्यकारिणी का गठन, अमित मोदक फिर बने राज्य सचिव

Advertisements

रिपोर्ट – जगबंधु महतो

राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार बोले- अमित मोदक के नेतृत्व में झारखंड में स्काउट-गाइड को मिली नई पहचान

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत टायो कॉलोनी स्थित
अरुणोदय क्लब सभागार में शनिवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन, झारखंड राज्य की राज्य स्तरीय चुनावी बैठक शांतिपूर्ण एवं विधिवत तरीके से संपन्न हुई। वर्ष 2026-2029 कार्यकाल के लिए आयोजित इस चुनाव में नई राज्य कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया, चुनाव प्रक्रिया संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार एवं राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त उमेश कश्यप की उपस्थिति और पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। चुनाव में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल को अध्यक्ष, अमित मोदक को राज्य सचिव तथा सुनील सिंह को चेयरमैन चुना गया। वहीं सुरेश नारायण चौधरी एवं अनुपम कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,अखिलेश्वर प्रसाद और प्रणय राय को संयुक्त सचिव, दीनाबंधु पांडा को राज्य मुख्य आयुक्त तथा जगबंधु महतो को स्टेट हेडक्वार्टर कमिश्नर (मीडिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व कार्यकाल में अमित मोदक के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और पहचान मिली। उन्होंने कहा कि राज्य के बच्चों को राज्य पुरस्कार दिलाने और स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त उमेश कश्यप ने भी संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में स्काउट-गाइड की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में राज्यभर में स्काउट-गाइड गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, अधिक से अधिक बच्चों को संगठन से जोड़ने तथा सामाजिक सेवा कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाने का संकल्प लिया गया।