Advertisements

नव पदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण…
सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिला के जिला परिवहन पदाधिकारी के रुप में गिरिजा शंकर महतो ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान निवर्तमान जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें पदभार सौंपा। गिरिजा शंकर महतो ने बताया कि जिले में सड़क हादसा पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Advertisements


जिले में अक्सर सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसमें लोगों की जान जा रही है। इन सड़क हादसों को किस तरह से कम करना इसको लेकर विभागीय बैठक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

