चक्रधरपुर : सेरसा के बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने सीनियर मिस्टर
इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल…

चक्रधरपुर के गोईलकेरा निवासी बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने आयोजित सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। पंजाब के लुधियाना में 23 से 25 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन राज्यों के एक सौ से भी ज्यादा बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया था। जिसमें झारखंड के 10 बॉडी बिल्डरों ने भी अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया। जिसमें 60 किग्रा वर्ग में कुंदन को दूसरा स्थान हासिल हुआ। कुंदन ने सेरसा चक्रधरपुर की ओर से चैंपियनशिप में भाग लिया था।
Advertisements

Advertisements


