Advertisements
Spread the love

भाजयुमो राँची ग्रामीण ज़िला के द्वारा

तिरंगा यात्रा निकाला गया…..

मुरी-(कमलेश दुबे) भाजयुमो राँची ग्रामीण ज़िला के तत्वावधान में मंगलवार को समय शाम 4 बजे सिल्ली स्थित ग्राम विकास स्कूल ,सिल्ली से मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा ज़िला अध्यक्ष विवेक आनंद के नेतृत्व में निकाला गया।यह तिरंगा यात्रा ग्राम विकास स्कूल से बड़ा मुरी होकर फैक्टरी मोड़ पर समाप्त हुआ।रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हजारों युवाओं ने भाग लिया।

Advertisements


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रवि भगत के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राँची ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,प्रीतम साहू,कुणाल सहदेव, भाजयुमो ज़िला महामंत्री उमेश महतो,प्रताप कुशवाहा,सूर्य प्रभात,सत्यदेव मुंडा,रिद्धि राज,अमिताभ सेनापति, बिनोद साहू,सृस्टिधर प्रजापति, दिलेश्वर कोइरी,चितरंजन महतो,सहित जिला के पदाधिकारीगण, कार्यसमिति के सदस्यगण,मंडल के अध्यक्ष और मंडल की टीम के साथ हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया।