Advertisements
Spread the love

नेहरू युवा केंद्र दुमका के द्वारा पोषण पखवाड़ा ,बाल संरक्षण , एवं मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा…

 

दुमका: मौसम गुप्ता (जिला ब्यूरो) भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र दुमका के जिला युवा अधिकारी खुश कुमार के आदेश अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज के द्वारा रामगढ़ प्रखंड के जोरडिहा गांव में बाल संरक्षण जागरूकता अभियान, पोषण पखवाड़ा एवं मतदान जागरूकता अभियान में दीवाल लेखन कार्यक्रम किया।

Advertisements

वही कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक अमन राज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों को विकास के माध्यम से इस प्रकार का योजना में युवाओं को अधिक से अधिक विकसित करना हमारा लक्ष्य है यह कार्यक्रम दुमका जिला के सभी प्रखंडों में चल रहा है इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को बाल संरक्षण के नियमों को बतलाना एवं बच्चों को पौष्टिक आहार की जानकारी देना और दीवार लेखन कर मतदान करने की महत्वपूर्ण योगदान को बताना नेहरू युवा केंद्र का लक्ष्य है आगामी चुनाव में सभी युवाओं को मतदान करना हैं। नेहरू युवा केंद्र रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवो के विभिन्न स्थानों पर युवाओं के साथ संकल्प कर मतदान करने का आग्रह कर रही है ।