Spread the love

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सरायकेला पहुंचने पर कांड्रा मोड़ में देर शाम सीएम चंपाई सोरेन का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत…

जगबंधु महतो गम्हरिया:मुख्यमंत्री बनने के बाद स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री चंपई सोरेन पहली बार सरायकेला पहुंचे। चक्रधपुर से रांची लौटने के क्रम में अचानक कांड्रा मोड़ में रूकने की खबर से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही कांड्रा मोड पहुंची कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री का स्वागत करने महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही।

मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष राम हांदसा ,केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रामदास टुडू ,झामुमो जिला सदस्य राजेश भगत ,डुमरा पंचायत मुखिया पियो हांसदा ,जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो। वरिष्ठ नेता सचिन महतो, केंद्रीय सदस्य रंजीत प्रधान, दीपक मंडल, परमेश्वर प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोगो ने गुलदस्ता, बुके व माला से भर दिया।

Advertisements

You missed