Spread the love

 

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जन्म-जयन्ती पर भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के ‘विज्ञान भवन’ में ‘ पहली शृंखला के 11 खण्डों को राष्ट्र को समर्पित किया..

 

राँची/नामकुम  अर्जुन कुमार :

भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 162वीं जन्म-जयन्ती पर भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के ‘विज्ञान भवन’ में ‘पण्डित मदनमोहन मालवीय सम्पूर्ण वाङ्मय (द कलेक्टेड वर्क्स ऑफ़ पण्डित मदन मोहन मालवीय)’ की पहली शृंखला के 11 खण्डों को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा विधि एवं न्याय व संस्कृति राज्यमन्त्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रख्यात पत्रकार, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मश्री रामबहादुर राय जी ,मालवीय मिशन के केन्द्रीय इकाई के आदरणीय सदस्यगण,एवं देशभर से आये कई गणमान्य शिक्षाविद, पत्रकार, राजनीतिज्ञ, भारत के पुराने राज घराने के सदस्य,अधिवक्ता,समाजसेवी, साहित्यकार,कला एवं संगीत के मर्मज्ञ इत्यादि लोगों की भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही । आज मुझे भी इस अविस्मरणीय क्षण में शामिल होने का मौका मिला।

दूरदर्शन आदि प्रमुख चैनलों और फेसबुक, यूट्यूब आदि पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। ज्ञातव्य है कि पंडित मदन मोहन मालवीय बनारस हिन्दू विश्विद्यालय की स्थापना ही नही किया था बल्कि वे सनातम धर्म के प्रबल पुरोधा, स्वदेशी, स्वराज,हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक भी थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी,सिद्धान्तप्रिय राजनीतिज्ञ,समाजसुधारक, प्रखर शिक्षाविद,यशस्वी पत्रकार, कला,संगीत,साहित्य के मर्मज्ञ के साथ -साथ अनेक संस्थाओं के जन्मदाता भी थे।

Advertisements

You missed