Spread the love

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर मानगो में झारखंडी एकता संघर्ष समिति ने लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – अभिजीत सेन

जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस (सिल्वर जुबली वर्ष) के अवसर पर मानगो स्थित झारखंडी एकता संघर्ष समिति की ओर से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सिल्वर जुबली समारोह को यादगार बनाने के लिए पुरुष एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शाम तक कुल 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर इस खास दिन को अर्थपूर्ण बना दिया।

रक्तदान शिविर में टीम PSF और जमशेदपुर ब्लड सेंटर का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
शिविर को सफल बनाने में संतोष महतो, दलगोबिंद महतो, जनक लाल, बुधश्वर गोराई, हरि पोद्दार, छोटू कालिंदी, विजय राम, गुनु गोराई, असीम महतो, रतन साव, अंगूनू कालिंदी, रविंद्र महतो, सुमित पांडे, रूचि देवी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

You missed