Advertisements
Spread the love

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने कई पूजा पण्डालों का देर रात तक भ्रमण किया…

 

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह          बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने कई पूजा पण्डालों में देर रात तक उपस्थित होकर क्षेत्र के लोगों की सुख, समृद्ध ,विद्या और बुद्धि के लिए मतारानी से कामना किया. इस दौरान भाजपा नेता सरोज ने चाकुलिया प्रखंड के सिमदी पंचायत अंतर्गत लोहामालिया, बिरदोह पंचायत के श्यामसुंदरपूर, चालूनिया पंचायत के केन्दाडांगरी, शिशाखून, बेंद पंचायत के बेंद, सोनाहातु पंचायत के आमाभूला, कुचियाशोली पंचायत के जिरापाडा, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पूरनापानी, कामारिगोडा, बाजपेई नगर एवं मिस्त्रीपाडा के पूजा पंडालों में उपस्थित होकर पूजा अर्चना किया.

Advertisements

कई पण्डालों में रात को झुमूर संगीत, मनोरमा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्धाटन किया. मादल बजाकर झुमूर संगीत कार्यक्रम का उद्धाटन किया एवं महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया. उक्त अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री मोहन सोरेन, मंडल उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, संजय दास, तारक महतो, अरूण महतो, त्रिलोचन राणा, शिशिर राणा, कृष्ण नायेक, विशेश्वर गोवाला, रत्नाकर गोवाला, जहर नायेक, सुशांत नायेक, कालीचरण हेम्ब्रम, सावना हाॅसदा, अपू दास, अंकित मिश्रा, दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे.

You missed