Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा पंचायत कमिटी का गठन किया गया..

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति का संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत चाकुलिया प्रखण्ड के तीन पंचायत माटीयाबंदी, मालकुंडी एवं सोनाहातू पंचायत में पंचायत कमिटी का गठन किया गया. इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में जेबीकेएसएस केंद्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंखदीप महतो शामिल हुए. इस दौरान तीनो पंचायतों में कमेटियों का गठन किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से माटीयाबंदी पंचायत के तरुण महतो को अध्यक्ष एवं पिक्लू महतो बने सचिव बनाया गया.मालकुंडी पंचायत के अध्यक्ष बिष्णु पातर एवं वरुण महतो को सचिव बनाया गया. सोनाहातू पंचायत के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो एवं जामिनि महतो को सचिव चुन लिया गया.

इस दरमियान चाकुलिया प्रखंड संयोजक मंडली के कमल महतो, अशोक महतो, अनिर्वान सिंहराय, सुशील महतो, राहुल महतो, तापस महतो, परिमल महतो एवं विक्की महतो के नेतृत्व में 60 से अधिक सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर जेबीकेएसएस केंद्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पिंकी महतो, जिला संयोजक समिति सदस्य उज्वल महतो एवं अन्य मौजूद थे.

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा