Spread the love

चलंत विज्ञान लैब पहुंचा सरायकेला; डीडीसी, एडीसी एवं डीईओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना;

पहले दिन उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी के बच्चों ने निहारे विज्ञान की अद्भुत दुनिया…

सरायकेला: संजय मिश्रा । उच्च एवं तकनीकी शिक्षा झारखंड के निदेशक के निर्देश के आलोक में चलंत विज्ञान लैब सरायकेला-खरसावां जिला पहुंचा। जिला समाहरणालय परिसर से उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरतियार, अपर उपायुक्त प्रवीण कुमार गागराई एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर उक्त चलंत विज्ञान लैब को रवाना किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त चलंत विज्ञान लैब के माध्यम से स्कूली बच्चों का विज्ञान विषय के प्रति रूझान बढ़ेगा। साथ ही जिले में विज्ञान के उत्कृष्ट छात्र उभरेंगे। बताया गया कि स्कूली बच्चों में प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान के प्रति रुचि और रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से उक्त चलंत विज्ञान लैब जिले के चयनित नौ विद्यालयों में जाकर प्रदर्शनी का आयोजन करेगा।

Advertisements

इसके पहले दिन चलंत विज्ञान लैब सरायकेला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगरानी पहुंचा। जहां स्कूली बच्चों को विज्ञान के रोचक दुनिया की जानकारी देते हुए चलंत विज्ञान लैब में विभिन्न विज्ञान के वस्तुओं का दर्शन कराया गया। बताया गया कि अपने जिला भ्रमण के क्रम में चलंत विज्ञान लैब खरसावां प्रखंड के राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय खरसावां, कुचाई प्रखंड के राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय कुचाई, राजनगर प्रखंड के राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय राजनगर, गम्हरिया प्रखंड के एसएस जमा दो उच्च विद्यालय गम्हरिया, चांडिल प्रखंड के राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय चांडिल, नीमडीह प्रखंड के राज्य संपोषित जमा दो उच्च विद्यालय रघुनाथपुर निमाडीह, ईचागढ़ प्रखंड के अनुग्रह नारायण जमा दो उच्च विद्यालय पीलीद ईचागढ़ एवं कुकरू प्रखंड के राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय तिरुलडीह कुकड़ू में जाकर विद्यालय सहित आसपास के उच्च विद्यालयों के कक्षा 9 के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करेगा।

Advertisements

You missed