Spread the love

हल्दी पोखर- हाता मुख्य मार्ग पर, हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर(पोटका) । पोटका थाना क्षेत्र के हाता हल्दीपोखर मुख मार्ग चांपीडीह धर्म कांटा के नजदीक हायवा के धक्के से एक बाईक सवार युवक की् घटना स्थल पर हो गई दर्दनाक मौत । मृतक युवक का नाम लक्ष्मण महाकुड़ जो कि राजनगर प्रखंड प्रखंड अंतर्गत रूपा नाचना गांव के रहने वाला है । जानकारी अनुसार हल्दीपोखर से हाता की और तेज गति से जा रहे खाली हायवा वाहन ने ससुराल हाड़ियान जा रहे बाईक सवार लक्ष्मण महाकुड़ को चपेट में ले लेने से हायवा वाहन के धक्के से लक्ष्मण महाकुड़ की मौत घटनास्थल पर हो गई। दुर्घटना के उपरांत हायवा वाहन भयवश चालक तेज से भागकर पोटका थाना में सरेंडर कर दिया। सूचना पाकर पोटका थाना से जेएसआई बासगीत बास्के व कृष्ण रजक सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए वाहन पर लोड करने लगे, लेकिन घटनास्थल पर जुटी सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ ने शव को उठाने नहीं दिया। बही ग्रामीणों ने मृतक के परिनों को उचित मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है।

You missed