Advertisements
Spread the love

डालसा के निर्देश पर JSLPS के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के मार्गदर्शन पर पोटका प्रखंड अंतर्गत कार्यरत पी.एल.वी(अधिकार मित्र)द्वारा नशा के विरुद्ध सात दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत आज तीसरे दिन कालिकापुर पंचायत में संचालित जे.एस.एल.पी.एस के कार्यालय में नशा अन्मुलन अभियान के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान JSLPS के महिलाएं एवं ग्रामीणों के साथ गुटखा,बीड़ी,सिगरेट,तंबाकू,शराब आदि नशीले पदार्थों का उपयोग से होने वाले शारीरिक,मानसिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सावधान किया गया।अभियान का मुख्य उद्देश्य कम उम्र में नशीले पदार्थों का सेवन कर के नशे के गिरफ्त में आ रहे युवा वर्ग,झोपड़पट्टी में बसे निचली तबके के लोगों को जागरूक करना और जरूरत पड़े तो उसे काउंसलिंग करना,उनके चिकित्सा के साथ पुनर्वास एवं विधिक सेवा प्रदान करना।वर्तमान युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना तथा एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण करना।पी.एल.वी. द्वारा बताया गया कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है,इसलिए समय रहते युवाओं को सही मार्गदर्शन और सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है।इन सात दिवसीय अभियान के तहत स्कूली बच्चों,युवाओं एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच सघन जागरूकता लाना है राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार का एकमात्र उद्देश्य नशा मुक्त भारत का निर्माण करना है,ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित,सशक्त और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर हो सके।मौके पर ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भक्त,JSLPS के सी सी स्वपन कुमार सीट,JRP दिलीप कुमार भकत,जेंडर CRP बबीता भकत,गीता कैबर्त,कल्याणी दास,सुशीला गोप,मालती मुंडा,NJS हीरामणि मुर्मू एवं महिला समूह के सदस्या गण साथ में डालसा के पी.एल.वी.चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी, ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,गौतम सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,सुमित कुमार गोप सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

You missed