
हूल दिवस के अवसर पर संसद ने 192 गांवों के प्रधानों की किया सम्मानित

संवाददाता : झंटू पाल
काठीकुंड । 30 जून को काठीकुंड चांदनी चौक स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित सिद्धू कान्हु हुल दिवस के अवसर पर सांसद नलिन सोरेन,विधायक आलोक सोरेन,जिप अध्यक्षा जॉयस बेसरा ने सिद्धू कान्हु प्रतिमा पर मल्यार्पण कर प्रखंड के सभी गांव के ग्राम प्रधान,पंचायत प्रतिनिधियों को धोती साड़ी देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि वर्षों से नलिन सोरेन द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता रहा है। सांसद नलिन सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा कि अमर शहीद सिद्धू कान्हु के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ बहुत बड़ी क्रांति का शुरुवात करते जल जंगल जमीन के साथ ही आत्म स्वाभिमान बचाने की बात कहते उनके हर सफल आंदोलन पर चर्चा की।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दीर्घायु की कामना की। इस कार्यकम के मौके पर झामुमो कार्यकर्ता सांसद प्रतिनिधि जॉन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,गोरी भगत,मनोहर अग्रवाल,रॉबिन लाहा,मोहम्मद कलीम, सिमन टुडू, लूकस,सहित 192 गांवों के ग्राम प्रधान एवं 12 पंचायत के जनप्रतिनिधि मौजूद थे

