Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक की अनुशंसा पर साल्हन गांव में लगा 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर

Advertisements

राँची/ अनगड़ा । बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से परेशान साल्हन गांववासियों को राहत मिली है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर साल्हन पंचायत के साल्हन गांव में 100 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, युवा अध्यक्ष विशाल स्वाँसी और महासचिव अजय करमाली ने संयुक्त रूप से किया।

गौरतलब है कि पहले यहां 200 KVA का ट्रांसफार्मर था, जो सड़क किनारे स्थित होने के कारण वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया था। विभाग की ओर से दो ट्रांसफार्मर की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से फिलहाल एक ही ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही विधायक को ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी गई, उन्होंने त्वरित पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया।

मौके पर उपस्थित प्रमुख ग्रामीणों में कृष्णा चन्द्र चौधरी, हरिशंकर चौधरी, लखीराम महतो, सहदेव करमाली, आशाराम महतो, पंचू महतो, सीताराम करमाली, मनोज करमाली, रघु करमाली, सहरनाथ महतो, बालेश्वर महतो, पंकज स्वाँसी, रवि महतो, मनोज चौधरी, लटुवा महतो, कृष्णा महतो, शंकर चौधरी आदि शामिल थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित