
तुलसी पूजन दिवस पर रांची गौशाला में भव्य गौ-सेवा, सब्जियों से सजी रंगोली व गौ-भोज का आयोजन

Arjun Kumar Pramanik……✍️
राँची । तुलसी पूजन दिवस के पावन अवसर पर राँची कैटल फीड ट्रेडर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सुकुरहुटू, कांके स्थित रांची गौशाला परिसर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार से ओत-प्रोत भव्य गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौ माता की कृपा से गौ-सेवक सदस्यों ने एसोसिएशन के बैनर तले एक ऑटो में विभिन्न प्रकार की ताज़ी सब्जियों एवं पशु-चारे से मनमोहक रंगोली सजाकर गौ-माता के लिए विशेष गौ-भोज आयोजित किया। रंग-बिरंगी सब्जियों से सजी यह अनूठी प्रस्तुति उपस्थित लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। इस अवसर पर गौशाला में कार्यरत गौ-पालकों के बीच कंपकंपाती ठंड से बचाव हेतु कंबल सेवा भी प्रदान की गई। कंबल पाकर जरूरतमंद भाई-बहनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं गौ-माता भी प्रसन्न होकर रंभाती नजर आईं। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार बिड़ला ने कहा कि अवसर मिलते ही संस्था द्वारा निरंतर गौ-सेवा एवं नर-सेवा की जाती रही है। यह सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों की आत्मा है। गौ-माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि कैटल फीड ट्रेडर्स का व्यवसाय स्वयं गौ-माता की कृपा से संचालित होता है, इसलिए उनकी सेवा हमारा कर्तव्य है। कोषाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सौभाग्यशाली लोगों को ही गौ-माता की सेवा का अवसर प्राप्त होता है। पूर्व कोषाध्यक्ष मिलन साहू ने कहा कि गौ-माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है और उनकी सेवा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं दिनेश गुप्ता ने कहा कि गौ-सेवा ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सदस्यगण एवं गौ-सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरक उदाहरण बना।
Related posts:

