Spread the love

एक बार फिर से भाजपा के हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह देकर और शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत…

 

डेस्क: सुदेश कुमार

चाण्डिल: परमेश्वर साव । चांडिल डैम के रिसोर्ट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा में इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का दामन एक बार फिर से थामे। इस अवसर पर विशाल जनसभा के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का परंपरागत तरीके से मांदल की थाप और सिंग बाजना की धुन पर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर अरविंद सिंह जिंदाबाद के जयकारे के बीच हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक अरविंद सिंह जनसभा में पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा पार्टी का प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र देकर और शॉल ओढ़ाकर अरविंद सिंह को भाजपा में शामिल किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित जनसभा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश शुक्ला, जटा शंकर, शैलेंद्र सिंह, महेश कुंडू एवं सारथी महतो सहित सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष की प्रमुख उपस्थिति में अरविंद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखा। और लंबे समय तक भाजपा से दूर रहे।

परंतु उनका मन सदैव भाजपा से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड के विकास को देखा हूं। जब इनके नेतृत्व में राज्य का विकास सुचारू रूप से चल रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद सिंह के भाजपा में पुनः वापसी से पार्टी और अधिक सशक्त बनेगी। साथ ही कार्यकर्ताओं में भरपूर ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार ने नाम बदल-बदल कर झारखंड को लूटने का काम किया है। इतना ही नहीं झारखंड के नदी के बालू तक को भी नहीं छोड़ा है।

Advertisements

You missed